National

मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक को पीटने पर कांग्रेस ने की निंदा, सीएम से कहा इस्तीफा दें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। मारपीट का वीडियो एक और मंगलवार को सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को उल्टा लटकाकर पीट रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के बासपानी निवासी आशीष परते का बताया जा रहा है। आशीष परते के मुताबिक 15 नवंबर को बैतूल के बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर छत पर टांग कर बेल्ट डंडो से जमकर मारपीट की। आशीष के मुताबिक बदमाश के डर के चलते उसने पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन धीरे-धीरे जब यह वीडियो वायरल हुआ तब कहीं जाकर आशीष ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।

कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार ने बताया कि आदिवासी युवक को नग्र कर उल्टा लटकाकर मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 325, 506, 342, 327, 365, 368 एससी, एसटी एक्ट के तहगत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में चैंट उर्फ सोहराब हुसैन, रिंकेश चौहान, सोहेल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना 15 नवंबर 2023 की है।

कांग्रेस ने की घटना की निंदा

मामले के सामने आते ही कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की निंदा की है। जीतू पटवारी ने एक्स हैंडल पर लिखा, बैतूल में फिर आदिवासी युवक की पिटाई। पूरे कपड़े उतारकर पहले तो छत से उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जंगलराज से आगे निकलने की जंग लड़ते ‘अपराधी’ खुलेआम कानून को धूल चटा रहे हैं! लेकिन, आप बिल्कुल खामोश हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें