Big NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, विधि विधान के साथ निकाला गया मुहूर्त

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त बसंत पंचमी के मौके पर तय कर दी गई है। हिन्दू धर्म में चारधाम यात्रा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल एक निश्चित अवधि के लिए चार धाम यात्रा का शुभारंभ होता है। जिनमें से बदरीनाथ धाम यात्रा को विशेष माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदरीनाथ धाम को भगवान विष्णु का प्रमुख निवास स्थल माना जाता है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय

इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई 2024 (रविवार) को सुबह छह बजे ब्रह्ममुहूर्त पर खुलने जा रहे हैं। बता दें आज बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर टिहरी स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया के लिए गाडूघड़ा (तेल-कलश) श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से मंगलवार शाम बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित विश्राम गृह पहुंच गया था।

बसंत पंचमी के मौके पर निकाला शुभ मुहूर्त

हर साल की तरह बसंत पंचमी के मौके पर पूजा-अर्चना कर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त निकाला गया। बता दें कि बदरीनाथ धाम को धरती का वैकुंठ धाम कहा जाता है। मान्यता है कि छह महीने विश्राम के समय भगवान विष्णु यहीं निवास करते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें