Entertainment

Singham Again: ‘सिंघम 3’ से विलेन का लुक हुआ जारी, इस अभिनेता की हुई फिल्म में एंट्री

Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई है। ऐसे में रोहित शेट्टी द्वारा रचे कॉप यूनिवर्स में एक और फिल्म आने वाली है। सिंघम अगेन जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सिंघम मूवी में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। ऐसे में सिंघम अगेन में फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी बदली गई है। हाल ही में फिल्म से दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म से विलेन का लुक जारी कर दिया है।

Singham Again से विलेन का लुक हुआ जारी

सोशल मीडिया पर सिंघम अगेन के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म से विलेन का लुक साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर का स्वागत भी किया है। अर्जुन का लुक शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा “इंसान गलती करता है, और उससे उसकी सजा भी मिलती है…लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है ! स्वागत करता हूं अर्जुन कपूर!।”

फिल्म की स्टारकास्ट (Singham Again Starcast)

सिंघम अगेन से पहले सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन एहम भूमिका में थे। ऐसे में सिंघम अगेन की स्टारकास्ट की बात करें तो ये फिल्म मल्टी स्टारर है।

इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और टाइगर श्रॉफ एहम किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें