Haridwar NewsHighlight

आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक से हड़कंप मच गया। हाथी को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक

घटना बुधवार सुबह की है। देहात क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों के बाद हाथी शहर में भी दस्तक देने लगे हैं। सुबह तड़के एक टस्कर हाथी रास्ता भटक कर ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली रोड से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ निकल पड़ा। हाथी को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हाथी को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें ऐसा पहली बार हुआ है जब टस्कर हाथी जंगल से भटककर शहर की तरफ आया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें