Health

कंधे में हो रहा है दर्द? इसे ना करें इग्नोर, हो सकते हैं इस जानलेवा बीमारी के शुरुआती लक्षण

Lung Cancer Symptoms: अक्सर लोग शरीर में होने वाली छोटी-छोटी दिक्कतों को इग्नोर कर देते है। लोगों सोचते है की ये कुछ समय बाद अपने आप ही ठीक हो जाएंगी। लेकिन यही छोटी दिक्कतें बाद में जाकर जानलेवा बीमारी का कारण बनती है। इन्ही लापरवाही की वजह से शरीर में बड़ी बीमारी पैदा हो जाती है। ऐसे में जरुरी है की आप स्वस्थ के प्रति जागरूक रहें।

कंधे में दर्द Lung Cancer के शुरुआती लक्षण

बहुत से लोग कंधें में होने वाले दर्द को इग्नोर कर देते है। उसपर ध्यान नहीं देते। लेकिन कंधे में दर्द कई तरह की जानलेवा बीमारी का लक्षण हो सकता है। अगर आप को भी कंडें में लगातार दर्द रहता है। तो ये कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। कंधें में लगातार दर्द और दिन प्रतिदिन दर्द का बढ़ना कैंसर के लक्षण का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरुरी है की आप डॉक्टर के पास जाकर जांच करा लें।

कंधों में दर्द होना फेफड़े के कैंसर (Lung Cancer) की तरफ इशारा हो सकता है। बता दें की लंग कैंसर से जूझ रहे लोगों में शुरूआती लक्षण कंधों में दर्द होना ही होता है। कई लंग कैंसर मरीजों में कंधों में दर्द की शिकायत देखी गई है।

क्यों होता है लंग कैंसर में कंधों में दर्द?

दरअसल लंग कैंसर हड्डियों को एफेक्ट करता है। जिसमें कंधों की हड्डियां भी शामिल है। कंधों की हड्डियां फेफड़े का पास होती है। लंग कैंसर का ही एक रूप पैनकोस्ट ट्यूमर फेफड़े के ऊपर वाले एरिया में होता है।

ये कंधों के पास के टिशूज को एफेक्ट करता है। जिसके कारण इस बीमारी से जूझ रहे पेशेंट्स कांडों में दर्द की शिकायत करते है। कई बार ये देखा गया है की फेफड़े के कैंसर में दर्द शरीर के किसी ओर हिस्से में होता है लेकिन दर्द का एहसास कंधों में होता है।

आर्थराइटिस की तरह होता है दर्द

लंग कैंसर से अगर आपको कंधों में दर्द हो रहा है तो ये काफी हद तक आर्थराइटिस के दर्द के जैसा महसूस होगा। रात में ये दर्द ज्यादा महसूस होगा। ऐसे में अगर आपको बिना किसी वजह कंधों में दर्द महसूस हो रहा है तो इसे इग्नोर ना करें। ये दर्द कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें