Sports

Datta Gaekwad: देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन, 95 साल में ली आखिरी सांस

Datta Gaekwad Died: क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। 95 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ऐसे में दिग्गज क्रिकेटर की मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी है।

Datta Gaekwad का क्रिकेट करियर

भारत के लिए गायकवाड़ ने टेस्ट फॉर्मेट खेला है। देश के लिए उन्होंने टोटल 11 टेस्ट खेले है। जिसमें उन्होंने 20 पारियों में बैटिंग करते हुए 350 रन बनाए। 1952 से 1961 के बीच उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। बैटिंग के दौरान उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी भी खेली।

इसके अलावा दत्ताजीराव गायकवाड़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला। बड़ौदा के लिए उन्होंने 110 मैच खेले है। जिसमें 172 पारियों में उन्होंने 5788 रन 36.40 की औसत से बनाए। उनके बल्ले से 17 शतक और 23 अर्धशतक लगे है। जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 249* रनों का रहा है। बतौर बल्लेबाज खेलने वाले दत्ताजीराव ने 25 विकेट भी चटकाए।

भारत के लिए बेटे ने भी खेला क्रिकेट

भारत के लिए क्रिकेट दत्ताजीराव गायकवाड़ के साथ उनके बेटे अंशुमन गायकवाड़ ने भी खेला है। साल 1974 से 1987 के बीच उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे खेले।

अंशुमन ने टीम इंडिया के लिए 1974 से 1987 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरन अंशुमन ने 40 टेस्ट और 15 वनडे खेले. उन्होंने वेस्टइंडीज़ की टीम के खिलाफ उन्होंने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें