National

कौन है वो जिसके कहने पर किसान कर रहे दिल्ली कूच? जानें यहां

आज सैकड़ों किसान पंजाब, हरियाणा और यूपी से दिल्ली कूच करने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर चौकसी बढ़ाई है। रास्तों में कील बिछाई हैं। सीमेंट के बैरकेड्स लगाए हैं। इस बीच लंबा जाम देखने को मिल रहा है। किसान केंद्र सरकार की तरफ से मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज हैं। इस पूरे आंदोलन के अगुवा के तौर पर एक किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का नाम आगे चल रहा है। आइये जानते हैं कौन है सरवन सिंह पंधेर जिसके कहने पर किसान दिल्ली कूच के लिए पहुंचे हैं।

अमृतसर के हैं सरवन सिंह पंधेर

बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर पंजाब के अमृतसर के हैं। वे माझा के किसान संगठन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव हैं। किसान संघर्ष कमेटी से अलग होकर सतनाम सिंह पन्नू ने 2007 में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का गठन किया था। पंधेर इसी संगठन का बड़ा चेहरा हैं। 13 साल पुरानी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कार्यक्षेत्र अमृतसर है हालांकि पंजाब के सात-आठ जिलों के किसान और खेत मजदूर इनके साथ जुड़ें हैं। वैसे ये संगठन भी किसानों के हकों की बात करता है लेकिन आमतौर पर ये बाकी संगठनों से अलग चलने की कोशिश करता है। इससे पहले वे भाकियू उगराहां के साथ थे।

करीब सवा दो एकड़ जमीन के मालिक हैं पंधेर

सरवन सिंह का गांव अमृतसर जिले का पंधेर है। जानकारी के मुताबिक, वह दसवीं तक पढ़ें हैं। वे अपनी बात को मजबूती से रखते हैं। अपने छात्र जीवन से ही वो आंदोलनों में शामिल रहे हैं। लगभग 45 साल के सरवन सिंह पंधेर हमेशा से किसान हितों के लिए मुखर रहे हैं। वे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी रह चुके हैं। पंधेर के पास करीब सवा दो एकड़ जमीन हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें