National

देश के कई हिस्सों में होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत जरुर मिल गई है, लेकिन एक बार फिर देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्यमप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 12 फरवरी को पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी ओलावृष्टि के आसार जताए हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यहां होगी बारिश और बर्फबारी

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि भी संभव है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबरा की संभावना है और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें