Udham Singh Nagar NewsHighlight

कोचिंग जा रही छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, हिंदू संगठन ने काटा बवाल

उधम सिंह नगर में दबंगो के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। कोतवाली के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार देर शाम कोचिंग जा रही छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। हमले में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। घटने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

कोचिंग जा रही छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक कटोराताल पुलिस चौकी स्थित मोहल्ला खालसा निवासी 17 वर्षीय पूजा पुत्री खूब सिंह राधेहरि अपनी बहन और अन्य सहेली के साथ पैदल कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान पक्काकोट स्थित बिजली घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा पूजा पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

हिंदू संगठन ने काटा बवाल

आनन-फानन में लहूलुहान छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत गम्भीरव देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले को लेकर हिंदू संगठन ने गैर समुदाय के युवकों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली को घेराव कर जमकर हंगामा काटा। कोतवाल के आरोपी युवको की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला थोड़ा शांत हुआ।

मौके पर भीड़ देख आरोपी मौके से फरार

जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों ने छात्रा के सिर और शरीर में लगातार कई वार किए। जिससे छात्रा घायल होकर जमीन में गिर पड़ी। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। भीड़ एकत्रित होते ही बाइक सवार आरोपित मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने कहा कि आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया गया है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें