Religious

Basant Panchami 2024: 13 या 14 फरवरी? जानें बसंत पंचमी कब है और क्या है शुभ मुहूर्त?

Basant Panchami 2024: हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी की बहुत मान्यता है। आइए जानते हैं कि इस साल बसंत पंचमी कब है? माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती जो ज्ञान की देवी होती है उनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है की मां सरस्वती की आराधना करने से साधक को शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बसंत पंचमी किस दिन है और पूजा का सही मुहूर्त कोनसा है।

बसंत पंचमी कब है ? (Basant Panchami 2024)

इस बार बसंत पंचमी का त्यौहार 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार 13 फरवरी 2024 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02.41 पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 14 फरवरी को दोपहर 12.09 मिनट को खत्म हो जाएगी। जिसके चलते 14 फरवरी को ही बसंत बंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन वैलेंटाइन डे भी पड़ रहा है।

पूजा का शुभ मुहूर्त?

पूजा के मुहूर्त की बात करें तो मां सरस्वती जी की पूजा का मुहूर्त सुबह 07.00 से दोपहर 12.35 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा करने के लिए पांच घंटे का समय है। बसंत पंचमी को बड़ा ही शुभ समय माना जाता है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश आदि आप कर सकते है।

बसंत पंचमी पर करें मां सरस्वती की पूजा

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से बुध-गुरु की शुभता मिलती है। दोनों ही गृह बुद्धि, विद्या के लिए होते है। जिसके चलते आपको शिक्षा में सफलता मिलती है। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति की पाठ काफी आसान हो जाता है।
माता को पीले-सफेद रंग के फूल काफी पसंद होते है। ऐसे में आप पूजा में सरस्वती मां को खुश करने के लिए पीले-सफेद फूल से पूजा कर सकते है। साथ ही भोग में मालपुआ, पीले भात, केला आदि आप चढ़ा सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें