Big NewsPolitics

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राज्यसभा पद के लिए मतदान की तारीख का भी ऐलान हो चुका है। इसी बीच बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उम्मीदवार होंगे।

महेंद्र भट्ट को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने रविवार को उत्तराखंड समेत सात राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिसमें से उत्तराखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार महेंद्र भट्ट को बनाया गया है। उनका राज्यसभा जाना लगभग तय है क्योंकि विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है।

mahendra bhatt

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें