Entertainment

सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी में जमकर की पार्टी, तस्वीरें हुई वायरल

Sidharth-Kiara Wedding Anniversary: 7 फरवरी 2024 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को एक साल पूरा हो गया। बीते साल इसी दिन दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ में डेस्टिनेशन वेडिंग की। ऐसे में एक साल पूरे होने पर दोनों ने बड़े ही खास अंदाज़ में पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सिद्धार्थ-कियारा ने जमकर की पार्टी

फैमिली और फ्रेंड्स के साथ दिल्ली में सिद्धार्थ और कियारा ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। ऐसे में इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिल्ली के किसी क्लब में कपल पार्टी करते नज़र आ रहे हैं।

https://twitter.com/TeamSidKiara/status/1756215470724911155

सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए नज़र आ रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है की दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ है। कियारा ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। तो वहीं सिद्धार्थ ब्लैक पैंट-टी-शर्ट और मैरून ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे।

कियारा का वर्क फ्रंट

कियारा आडवाणी की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही अभिनेत्री साउथ स्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में अभिनय करती दिखाई देंगी। पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में कियारा एक्शन करती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वो ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ भी दिखाई दे सकती हैं।

दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ

तो वहीं सिद्धार्थ की बात करें तो काफी समय से अभिनेता एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें