Big NewsHaldwani NewsNainital News

Haldwani update : DM ने जाना घायलों का हाल, मरने वालों की संख्या हुई तीन, चार उपद्रवी गिरफ्तार

हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह शुक्रवार को घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मरने वालों की संख्या हुई तीन

आईजी नीलेश भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 15 से 20 लोगो की धरपकड़ कर दी गई है और पूछताछ जारी है।

सभी जिलों में पुलिस अलर्ट

नीलेश भरणे ने बताया कि मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स और पीएससी की 4-4 कंपनी तैनात की गई है। इसके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स सुबह से ही गश्त कर रही है। सभी जिलों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। पुलिस की टीम बेरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही है। भरणे ने बताया कि हल्द्वानी शहर में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें