Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी में कैसे भड़क गई हिंसा, जानें कब क्या और कैसे हुआ ?

हल्द्वानी में हिंसा के बाद से शहर में तनाव का माहौल है। हालांकि अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है और शहर में शांति है। लेकिन शहर में तनावपूर्ण शांति है। इस हिंसा के बाद से एक ही सवाल उठ रहा है कि अचानक से कैसे हल्द्वानी में इतने बड़े पैमाने पर उपद्रव हो गया।

हल्द्वानी में तनावपूर्ण शांति

गुरूवार को मलिक के बगीचे में अवैध धार्मिक स्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी की। इसके साथ आगजनी और फायरिंग भी की गई। जिसके बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण है। हल्द्वानी हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोगों की घायल होने की खबर है।

इसके साथ ही कई वाहन आग के हवाले कर दिए गए और अतिक्रमण हटाने गए जेसीबी को भी फूंक दिया गया। आनन-फानन में प्रशासन ने कार्रवाई की और शहर में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। स्थिति को बिगड़ता देख हल्द्वानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बर और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। जल्द ही सेना भी हल्द्वानी पहुंचने वाली है।

कब, क्या और कैसे हुआ ?

  1. बनभूलपुरा थाने के पास 3 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए टीमें जुटी।
  2. टीम 4: 23 बजे पुलिस फोर्स के साथ रवाना हुई।
  3. 4: 30 बजे टीम मलिक के बगीचे में पहुंची।
  4. अतिक्रमण स्थल पर 4: 40 बजे लोग जुटने लगे।
  5. 4 बजकर 42 मिनट पर लोगों ने विरोध शुरू किया।
  6. 4 बजकर 44 मिनट पर लोगों ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग हटाना शुरू कर दिया। 
  7. 4: 51 पर अराजक तत्त्वों ने जेसीबी को रोक दिया।
  8. 4 बजकर 55 मिनट पर हंगामा शुरू हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
  9. 5: 17 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शरू की गई।
  10. 5: 20 पर लोगों ने जेसीबी को ही तोड़ दिया।
  11. 5: 24 पर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और ना मानने पर प्रदर्शनकारियों पर आसू गैस के गोले दागे।
  12. 5: 35 पर उपद्रवियों ने घटना स्थल पर मौजूद वाहनों में आग लगा दी।
  13. 5: 54 पर उपद्रव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
  14. 6: 30 बजे उपद्रवियों ने थाने में आग लगा दी।
  15. 7:00 बजे घायल पुलिसकर्मियों को थाने से किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
  16. 7:30 पर सीएम धामी ने इस मामले पर बैठक ली और उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए।
  17. 7:48 पर शहर में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया।
  18. 7:55 पर हल्द्वानी में उधमसिंह नगर से फोर्स बुलाई गई।
  19. आठ बजे शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
  20. देर रात की गई पैरामिलीट्री फोर्स की तैनाती।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें