Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई महिला पुलिसकर्मियों की जान, दंगाई दरवाजे पर फेंकते रहे पत्थर

हल्द्वानी में आठ फरवरी की शाम को हुई हिंसा में कई महिला पुलिसकर्मी बनभूलपुरा की तंग गलियों में फंस गई। घरों की छतों से बरसते पत्थरों की बारिश से जैसे कैसे महिला पुलिसकर्मी बचती रहीं लेकिन जब फोर्स तितर-बितर हुई तो स्थानीयों लोगों ने चार महिला पुलिसकर्मियों को खतरे में देख अपने घर में पनाह दी। स्थानीय लोगों ने देर रात पुलिस फोर्स के पहुंचने पर महिला पुलिसकर्मियों के कपड़े बदलवाकर घर से भेजा। तब जाकर महिला पुलिसकर्मियों की जान बच सकी।

हल्द्वानी में हालत बेकाबू…

गुरुवार शाम बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम के साथ गई पुलिसफोर्स में महिलाकर्मी भी थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं। वहीं पांच महिला पुलिसकर्मी सहित करीब 30 पुलिसकर्मी बनभूलपुरा की तंग गलियों में फंस गई। महिला पुलिसकर्मियों को किसी तरह महिलाओं ने अपने घरों में छिपाया।इस दौरान पथराव और उपद्रव करने वाले लोग क्षेत्र में फंसे पुलिसकर्मियों को ढूंढते रहे। इसके लिए उपद्रवियों ने घरों के दरवाजे भी खटखटाए गए।

स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई पुलिसकर्मियों की जान

इलाके की एक परिवार की महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों की जान को खतरा देख उनका हुलिया बदलवा दिया ताकि उनकी पहचान ना हो सके। स्थानीय महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को अपने सलवार सूट पहनने को दिए और हुलिया बदलवा दिया। इसके साथ ही जुटते उतरवाकर चप्पल पहनने को दी। स्थानीय महिलाओं ने एक घर में तीन महिला पुलिसकर्मी और एक घर में एक महिला पुलिसकर्मी को सहारा दिया। कर्फ्यू लगने के बाद अपने जवानों को खोजते हुए पहुंची पुलिस फोर्स के जवानों को देखकर उन परिवारों ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षित उन्हें सौंपा।

उपद्रवियों ने मदद करने वालों के घर को किया आग के हवाले

पुलिसकर्मियों की मदद करने पर उपद्रवियों ने एक परिवार को निशाना बनाया। दरअसल उस परिवार ने पथराव में फंसी एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को अपने घर में शरण दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही उपद्रवी उस घर के पास पहुंच गए और उन्होंने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर में आग लगा दी। इस कारण पुलिसकर्मी और घर में मौजूद छह सदस्य अंदर ही फंस गए। इन सबकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने हालातों पर काबू पाया और बमुश्किल घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें