Article 370: ‘पूरा कश्मीर भारत का था, है और रहेगा’!, यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म आर्टिकल-370 पर आधारित है। ट्रेलर में अनुच्छेद-370 हटाने में किन तकलीफों का सामना करना पड़ा इसकी झलक दिखाई गई है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
दमदार लुक में नज़र आई यामी काफी
फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बेस्ड है। आदित्य सुहास जांभले ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में है। ट्रेलर में यामी काफी दमदार लुक में नज़र आ रही है। ट्रेलर में अभिनेत्री एक्शन करती हुई भी दिखाई दे रही है।
Article 370 में यामी इस किरदार में आएंगी नजर
इस फिल्म में यामी गौतम इंडियन स्पाई ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। एक इवेंट में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा “पूरा का पूरा कश्मीर, भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा! आर्टिकल 370 का ट्रेलर हुआ जारी। 23 फरवरी को सिनेमाघरों में।”