Dehradun NewsHighlight

UCC बिल पारित होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, CM बोले हमने महिलाओं के अधिकारों को किया सशक्त

यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) विधानसभा में बुधवार को पारित हो गया है। जिसके बाद बीजेपी में उत्साह है। गुरुवार को भाजपा महानगर की ओर से देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

UCC बिल पारित होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

सीएम धामी ने कहा कि हमारे राज्य के लिए सात फ़रवरी का दिन ऐतिहासिक रहा। हमारी विधानसभा निमित मात्र रही। इसके पीछे देवभूमि की जनता का आशीर्वाद रहा है। सीएम ने कहा पूरे देश में समान नागरिक संहिता की मांग चल रही थी। हमने प्रदेश की जनता के सामने जो संकल्प रखा था, आज वह पूरा हो गया है। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा गठित समिति ने प्रदेश के दो लाख 33 हज़ार लोगों के सुझाव इस क़ानून के ड्राफ़्ट में शामिल किए गए हैं।

महिलाओं के अधिकारों को किया सशक्त : CM

प्रदेश की 10 प्रतिशत जनता के सुझाव इस क़ानून में शामिल हैं। देवभूमि की जनता ने जिस काम के लिए हमें आशीर्वाद दिया था, हमने जनभावनाओं के अनुरूप समान नागरिक कानून लागू किया है। सीएम ने कहा देवभूमि में भगवान की कृपा है, इसका मूल स्वरूप बनाए रखना ज़रूरी है। हमारी माताओं – बहनों को भी आगे बढ़ने का अधिकार है। हमने इस क़ानून में उनके अधिकार सशक्त किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें