HighlightDehradun News

मंत्री गणेश जोशी ने की सैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधि आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए हर हाल में फरवरी महीने के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निर्माण कार्यों में लाई जाए तेजी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी तथा दिन रात कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जनभावना से जुड़ा है। जब ये सैन्य धाम बनकर तैयार होगा निश्चित ही चारों धामों की भांति सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग आएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें