Entertainment

Vicky Kaushal Injury: विक्की कौशल ‘छावा’ के सेट पर हुए घायल, जानें -अभिनेता का कैसा है हाल

Vicky Kaushal Injury: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर खबरों में बने हुए है। अभिनेता छावा की शूटिंग में व्यस्त है। ऐसे में छावा के सेट पर ही अभिनेता घायल हो गए। एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान वो चोटिल हो गए।

विक्की कौशल ‘छावा’ के सेट पर हुए घायल

खबरों की माने तो विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘छावा’ के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। इसी दौरान वो चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है। कहा जा रहा है की अभिनेता चोट के चलते कुछ दिनों तक आराम करेंगे। रिकवरी के बाद वो फिल्म की शूटिंग में दोबारा लौटेंगे ।

फैंस हुए परेशान

तो वहीं सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये वीडियो कैफ वायरल हो गया। एक्टर के हाथ में प्लास्टर देख फैंस काफी परेशान हैं। सभी फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

‘छावा’ में विक्की निभाएंगे लीड रोल

विक्की कौशल ने हाल ही में ‘छावा’ की पहली झलक शेयर की थी। बता दें की ‘छावा’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभा रही हैं.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें