Big NewsDehradun News

यहां बरसाती पानी में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बरसाती पानी में मिला युवक का शव

घटना गुरुवार की बताई जा रही है।पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कोतवाली पटेल नगर को सूचना मिली थी की आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर तत्काल एसएसपी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त रोहित (25) पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली पटेलनगर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

मजदूरी करता था रोहित…

मृतक के परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रोहित POP का कार्य करता था। बुधवार को वो हर रोज की तरह सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक भी घाट नहीं लौटा। एसएसपी अजय सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें