Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ में बर्फ के बीच तपस्या में लीन दिखे साधु, ठंड पर आस्था पड़ रही भारी

विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद कई साधु-संत धाम में ही रहकर तपस्या में लीन हैं। इतना ही नहीं ये साधु-संत पूरे शीतकाल में यहीं रहेंगे। इन साधुओं में बाबा ललित महाराज भी हैं। केदारनाथ में अपने तपोभूमि पर बर्फबारी और कपकपाती ठंड के बावजूद भी वह अपनी धार्मिक साधना में लीन हैं।

बर्फ के बीच तपस्या में लीन दिखे ललित महाराज

बता दें कि ललित महाराज बाबा बर्फानी के नाम से भी जाने जाते हैं। केदारनाथ आपदा के बाद से ललित महाराज केदारनाथ धाम में रह रहे हैं। ललित महाराज कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच तपस्या करने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बर्फबारी में उनके तपस्या में लीन होने की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

rudraprayag news

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इनदिनों बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बार फिर से ललित महाराज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ललित महारज की सोशल मीडिया पर तपस्या करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें महाराज केदारनाथ धाम में 12 महीने ही निवास करते हैं।

rudraprayag news

लंबे समय से केदारनाथ में कर रहे तपस्या

बता दें कि बाबा ललित महाराज को ना तो ठंड से डर लगता है और ना ही बर्फबारी से कोई फर्क पड़ता है। बाबा ललित महाराज का कहना है कि उनके गुरु भी केदारनाथ में तपस्या करते थे। इसके बाद से वह भी करीब 14 सालों से धाम में रहकर तपस्या कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि वह धाम में बर्फबारी और तूफान होने के बावजूद कभी भी यहां डटे रहेंगे।

यात्रियों की मदद भी करते हैं महाराज

बता दें यात्रा काल के दौरान ललित महाराज के आश्रम में प्रत्येक दिन भंडारा लगता है। साधु-संतों के अलावा यात्री भी भंडारे में शामिल होते हैं। जबकि जिन लोगों को रहने के लिए जगह नहीं मिलती है ललित महाराज उनको अपने आश्रम में ही रूकवाते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें