Nainital NewsHighlight

पहाड़ों में सफर करना होगा आसान, हल्द्वानी से इन तीन शहरों के लिए शुरू हुआ हेली सेवा का ट्रायल

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में हेली सेवा शुरू करने जा रही है। जल्द ही हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। जिसके लिए बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपैड में ट्रायल किया गया।

हल्द्वानी से हेली सेवा का ट्रायल शुरू

हेली सेवा के ट्रायल के दौरान एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार के साथ ही हेरिटेज एविएशन और युकाडा की टीम भी मौजूद रही। बता दें सात सीटर हेलिकॉप्टर रोजाना दो चक्कर में अपनी सेवाएं देगा। अब डीजीसीए की टीम हेलीपैड में फाइनल निरीक्षण करेगी। जिसके बाद जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। बताते चलें दुस्स्थ पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को हेली सेवा शुरू होने से बहुत लाभ होगा।

तीन शहरों में शुरू होगी हेली सेवा

बताते चलें जिलाधिकारी वंदना सिंह और हेरिटेज एविएशन के जीएम मनीष भंडारी ने बीते शुक्रवार को गौलापार स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हल्द्वानी से हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन भारत सरकार से अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही यूकाडा से भी एनओसी मिल चुकी है।

पहाड़ों में सफर करना होगा आसान

तीन जगहों के लिए हर दिन दो बार हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। जिनकी वापसी भी उसी दिन होगी। इसके लिए फिलहाल एक हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में ही रहेगा। इसके लिए हेलीपैड पर दो पायलट और चार इंजीनियर तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रायल सफर होने के बाद हेली सेवा को शुरू किया जाएगा। जिसके बाद पहाड़ी में सफर करना और भी आसान हो जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें