Entertainment

Esha Deol Bharat Takhtani: 12 साल बाद ईशा देओल पति भरत से हुई अलग, नोट शेयर कर दी जानकारी

Esha Deol Bharat Takhtani: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। खबर है की ईशा और उनके पति भरत एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। बता दें की कई साल डेट करने के बाद 29 जून 2012 में उन्होंने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ साथ फेरे लिए थे। ऐसे में 12 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला लिया है।

Esha Deol Bharat Takhtani 12 साल बाद हुए अलग

ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। खबरों की माने तो इस बात की जानकारी ईशा और भरत ने एक नोट साझा कर दी हैं। उन्होंने लिखा ‘आपसी सहमति से हम दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के बाद हमारे जीवन में हमारे दोनों बच्चों का हित सबसे इम्पोर्टेन्ट होगा।’

साल 2002 में किया ईशा ने डेब्यू

बता दें की ईशा देओल बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2002 में की थी। फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे में आफताब शिवदासानी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि अपने परिवार की तरह वो इंडस्ट्री में ज्यादा पहचान नहीं बना पाई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें