Big NewsDehradun News

सदन में उठा आपदा प्रभावित किसानों का मुद्दा, धरने पर बैठे विधायक उमेश कुमार

आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही जारी है। इस बीच खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने आपदा प्रभावित किसानों का मुद्दा उठाया। अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर विधायक उमेश कुमार धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

सदन में उठा आपदा प्रभावित किसानों का मुद्दा

खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने पहले सदन पर आपदा प्रभावित किसानों का मुद्दा उठाया। सीएम धामी के आश्वासन के बाद वह शांत हुए। इस बीच अचानक वह सदन की कार्यवाही छोड़ बाहर आए और पीड़ित किसानों की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उमेश कुमार ने कहा कि सरकार का रवैया उन्हें किसान विरोधी नजर आ रहा है।

धरने पर बैठे खानपुर विधायक

उमेश कुमार ने कहा कि पीड़ित किसानों के फरवरी से लेकर दिसंबर महीने तक के बिजली बिल भुगतान को माफ़ किया जाए। इसके साथ ही किसानों को मुफ्त बीज और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने समेत विभिन्न मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें