Nainital NewsHighlight

कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का समान हुआ जलकर राख

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। हीरानगर स्थित एक कपडे के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग

घटना मंगलवार की बताया जा रही है। हीरानगर स्थित वीनस ट्रेडर्स की दुकान दो मंजिल पर है। लोगों ने सुबह दुकान और गोदाम से धुआं निकलता देखा तो इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लाखों का समान हुआ जलकर राख

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शोरूम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं बताया जा रहा है आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही की हादसे के दौरान शोरूम में कोई मौजूद नहीं था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें