National

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 60 से ज्यादा लोग घायल, 100 घर कराए खाली, 7 मौत

मध्य प्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट हुआ। ब्लास्ट के कारण आस पास की इमारतें हिल गई। आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह आकंड़ा और भी बढ़ सकता है। 60 से ज्यादा लोग घायल है। कुछ की हालत गंभीर है।

हरदा ब्लास्ट को लेकर बुलाई आपात बैठक

वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने हरदा ब्लास्ट को लेकर आपात बैठक बुलाई। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होनें यह भी कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवार की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।

Emergency meeting called regarding Harda blast
Emergency meeting called regarding Harda blast

ब्लास्ट में गिरे आसपास के मकान

ब्लास्ट होने का सिललिसा नहीं थम रहा है। राहत बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण 30 से ज्यादा मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। ब्लास्ट के कारण आसपास के मकान भी गिर गए। हादसे के बाद पास की सड़क पर वाहन उछलकर दूर गिए गए। कुछ लोगों की मौत सड़क पर ही हो गई।

प्रशासन ने खाली कराए 100 से ज्यादा घऱ

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्ट्री के आसपास कुछ शव पड़े देखे गए हैं। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। फैक्ट्री में उठती आग क लपटें और धुएं का गुब्बार दूर से देखा जा सकता है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि घटना दुखद है। सरकार पूरी मुस्तैदी से बचाव एवं राहत कार्यों में लगी हुई है। प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। जांच के आदेश दिए गए हैं। गृह सचिव खुद जांच कर रिपोर्ट सौंपेगे। इसमें दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें