Uttarakhand

प्रदेश में बर्फबारी से किसानों और होटल कारोबारी के चेहरे चमके, अभी और होगी बारिश

आज सोमवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। रविवार को हुई बारिश- बर्फबारी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। पंतगनर के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी दर्ज की गई।

जबकि नई टिहरी के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 11 डिग्री की कमी रिक़र्ड की गई और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी देहरादून में सुबह से शुरु हुई बारिश दिन में कई बार रूक-रुककर होती रही। जिसके चलते दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

किसान और होटल कारोबारी खुश

प्रदेश में बर्फबारी होने से किसानों के साथ होटल कारोबारी भी खुश हैं। वीकेंड के समय बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर चमक बिखर गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि इस महिने अभी तक एक-दो बार और ऐसा ही मौसम होने की संभावना है। फरवरी में अभी तक दो बार हुई बर्फबारी से ग्लेशियर अच्छे रिचार्ज हुए हैं। इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें