Entertainment

Mirzapur 3 Release Date: कालीन भैया-गुड्डू पंडित के बीच जंग से होगी नए सीजन की शुरुआत, कब रिलीज होगा मिर्जापुर 3?

Mirzapur 3 Release Date: क्राइम ड्रामा वेब सीरीज मिर्जापुर लोगों द्वारा काफी पसंद की गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके है। फैंस इसके तीसरे सीजन का काफी लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सीरीज के रिलीज़ से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है।

kaaleen bhaiya in mirjapur

पोस्ट प्रोडक्शन का काम हुआ पूरा

मिर्जापुर 3 के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दर्शकों को सीरीज देखने के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।खबरों के अनुसार शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है।मेकर्स टीज़र और ट्रेलर पर काम कर रहे है।ऐसे में जल्द ही सीरीज का टीज़र और ट्रेलर जारी हो सकता है।

कब रिलीज होगा Mirzapur 3? (Mirzapur 3 Release Date)

मिर्जापुर के दूसरे सीजन में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच जंग चीड़ गई थी। ऐसे में सीजन ३ की शुरुआत एक दिलचस्प मोड़ के साथ होगी। सीरीज की रिलीज डेट का फैंस इंतज़ार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मार्च 2024 के अंत तक मिर्जापुर 3 ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जाएगी। हालांकि अभी तक ना ही मेकर्स और ना ही ओटीटी प्लेटफार्म ने इसकी ऑफिशियल घोषणा की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें