National

पति न नहाता और न ही करता था ब्रश, कोर्ट पहुंचा तलाक का मामला, जज ने सुनाया ये फैसला  

आमतौर पर तलाक की वजह घरेलू हिंसा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर या फिर दहेज प्रताड़ना होती है। जिससे पति-पत्नी अलग हो जाते हैं। लेकिन क्या कोई साफ-सफाई करने को लेकर किसी को तलाक दे सकता है। ये तो सोच से परे हैं। पर एक तुर्की महिला ने अपने पति पर साफ-सफाई से न रहने को लेकर उसके खिलाफ मुकदमा कर दिया।

पति की इन हरकतों से तंग थी महिला

महिला का दावा है कि उसका पति कभी नहीं नहाता है और न ही ब्रश करता है। न नहाने की वजह से उसके पूरे शरीर से गंध आती है। इसी के साथ वह हफ्ते में एक या दो बार ही ब्रश करता है। इससे तंग आकर महिला ने अंकारा में 19 वीं फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। कोर्ट में उसने बताया कि उसका पति लगातार 5 दिन से एक ही कपड़ा पहने हुआ है और लगातार उसके शरीर से बदबू आ रही है।

ऑफिस में साथ काम करने वालों ने शख्स के खिलाफ दी गवाही

कोर्ट की सुनवाई में महिला के दावों की पुष्टि के लिए गवाहों को भी पेश किया। गवाही देने वालों में से कुछ लोग उनके परिचित थे तो कुछ लोग महिला के ऑफिस में काम करने वाले लोग थे। सभी गवाहों ने महिला के दावों को सच बताया। जिसके बाद कोर्ट ने महिला के तलाक के अनुरोध को मंजूरी दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिला का पति पर्सनल हाइजीन की कमी के लिए मुआवजे के रुपये में 5 लाख तुर्की लारी यानी कि 13.68 लाख रुपये देगा।

शख्स से आती थी बदबू

महिला के वकील ने तुर्की मीडिया रिपोर्ट में बताया कि पति-पत्नी का रिश्ता साझेदारी का रिश्ता होता है इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी चाहिए। अगर एक की वजह से दूसरे की जिंदगी हराम हो जाती है तो दूसके पक्ष को तलाक की अर्जी दायर करने का पूरा हक है। वहीं, कोर्ट में गवाहों के अनुसार, महिला का पति 7 से 10 दिन में सिर्फ एक बार नहाता है और हफ्ते में एक-दो बार ही ब्रश करता है जिससे उसके शरीर और मुंह से गंध आती थी। महिला के पति के खिलाफ गवाही देने वाले उसके सहकर्मियों ने कहा कि उसके पास बैठकर काम करने पर उससे बदबू आती थी इसलिए कोई भी उसके पास बैठना नहीं चाहता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें