Dehradun NewsHighlight

कार्यमंत्रणा की बैठक खत्म, सुबोध उनियाल को सौंपा संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा

पांच फरवरी से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर रविवार को कार्यमंत्रणा की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया। सोमवार को दोबारा बैठक होगी।

सुबोध उनियाल को सौंपा संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, विधायक प्रीतम सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी शामिल हुए। बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई के निधन के चलते मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है।

कल दोबारा होगा बैठक का आयोजन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने सभी विधायकों से सदन की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने बताया कि सोमवार को दोबारा बैठक बुलाई है। बैठक में सदन के संचालन के लिए आगे का एजेंडा तय किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें