National

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी लल्लन और फराज गिरफ्तार, जमीनी विवाद में मारी 3 लोगों को गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी ललन और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मलिहाबाद में इस तिहरे हत्याकांड को अंजान देने के बाद लल्लन उर्फ सिराज और उसका बेटा फराज फरारा हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही मुख्य आरोपी सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों को लखनऊ पुलिस ने दबोच लिया। शुक्रवार शाम जमीनी विवाद में 70 साल के लल्लन उर्फ सिराज ने बेटे फराज के साथ मिलकर 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ का मलिहाबाद इलाका गोलियो की गूंज से थर्रा उठा था। तीन बीघा जमीन को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जिसका मुख्य आरोपी 70 साल का एक ऐसा बदमाश है जिसने बेटे के साथ मिलकर अपने ही रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया।

पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है आरोपी लल्लन खान

आरोपी का नाम लल्लन खान उर्फ सिराज है खान है। उसे लोग गब्बर खान के नाम से जानते हैं। इस हत्याकांड ता सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें 70 साल के लल्लन खान ने गोली चलाई थी। लल्लन खान पहले से ही हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमं लल्लन खान के गोली चलाने के बाद उसका बेटा फराज बंदूक अपने हाथ में लेता है और घर के दरवाजे पर जाकर दूसरी गोली चलाता है। इसके बाद वो रायफल को लोड कर एक और गोली चलाता है। इस गोलीबारी में एक बच्चा समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अपने दौर का बदमाश है लल्लन खान

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी लल्लन खान के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। वो अपने दौर का छंटा हुआ बदमाश रह चुका है। 1980 के दशक में उसकी तूती बोलती थी। वो घोड़े से चलता था और खुद को गब्बर  सिंह कहलाना पसंद करता था। साल 1985 में उसके घर कई हथियार बरामद हुए थे। उन असलहों को एक दरी पर रखकर उसके साथ एक फोटो खींची गई थी। पुलिस इस बात क भी जांच कर रही है कि इतने मुकदम होने के बावजूद लल्लन खान का लाइसेंस कैसे बना और लगातार रिन्यू कैसे हो रहा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें