Dehradun NewsBig News

ट्रैक्टर के टायर के नीचे आई मासूम, मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में टोंस नदी किनारे चार साल की मासूम खेलते-खेलते ट्रैक्टर के नीचे आ गई। हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से बच्ची के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ट्रैक्टर के टायर के नीचे आई मासूम

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के टोंस नदी किनारे स्थिति झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बस्ती में खड़े ट्रैक्टर में चढ़कर किसी बच्चे ने ट्रैक्टर को गियर से हटाकर न्यूट्रल कर दिया। जिससे ट्रैक्टर पीछे की तरफ आ गया।

मौके पर ही दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर के पीछे आते ही चार साल की बच्ची उसके नीचे आ गई। हादसे में मौके पर ही मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहिनी पुत्री रामकिशोर मूल निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही ट्रैक्टर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से मासूम के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें