Big NewsDehradun News

विस अध्यक्ष ने बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, कल से परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144

पांच फरवरी यानी कल विधानसभा का पहला दिन है। सत्र की तैयारियां पूरी हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में सदन का बिजनेस तय होगा। इसके अलावा कल से विधानसभा परिसर के चारों ओर धारा-144 लागू रहेगी।

विस अध्यक्ष ने बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक

कार्यमंत्रणा की बैठक के साथ ही स्पीकर विधायक मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। बता दें बैठक 11:30 बजे शुरू होनी है। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग की अपील करेंगी। सत्र के आठ फरवरी तक चलने की संभावना है।

कल से परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144

पांच फरवरी से विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। डीएम सोनिका ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान निर्धारित क्षेत्र में संगठनों व समुदायों के प्रदर्शन गतिविधियों पर रोक रहेगी।

बिना अनुमति के सार्वजनिक सभा रहेगी रोक

भीड़ लगाने सहित किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन और बिना अनुमति के सार्वजनिक सभा को नहीं किया जा सकेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें