Dehradunhighlight

सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक, UCC के मसौदे पर हो रही चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी मौजूद हैं।

सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा हो रही है। इसके अलावा नई आबकारी नीति पर भी आज मुहर लग सकती है। बता दें कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी भी मुहर लगेगी।

छह फरवरी को विधानसभा में किया जाएगा बिल पेश

बता दें कैबिनेट बैठक में आज समान नागरिक संहिता (UCC) की ड्राफ्ट रिपोर्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद सरकार छह फरवरी को विधानसभा में बिल को पेश करेगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button