HighlightDehradun News

शासन ने IFS पराग मधुकर धकाते को सौंपी अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी

शासन ने आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव के पद पर तैनाती कर दी है। बता दें आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया। उसके बाद से ही सदस्य सचिव का पद खली चल रहा था।

IFS पराग मधुकर धकाते को सौंपी अहम जिम्मेदारी

धामी सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव जैसे अहम पद पर फैसला लेते हुए IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद शासन ने नए सदस्य सचिव की तैनाती कर दी है।

पूर्व में IFS अधिकारी सुशांत पटनायक संभाल रहे थे जिम्मेदारी

बताते चले इससे पहले सीनियर IFS अधिकारी सुशांत पटनायक इस पद को देख रहे थे। लेकिन उन पर हाल ही में विभाग की महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद शासन ने उनसे यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के कार्यालय में अटैच कर दिया था। सरकार ने अब इस जिम्मेदारी को IFS अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते को दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें