Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी दौरे पर CM धामी, राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी दौरे पर हैं। सीएम धामी ने पौढ़ी गढ़वाल के रांसी से कंडोलिया पार्क तक रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।

जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौडी गढ़वाल के रांसी में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे।

रांसी से कंडोलिया पार्क तक किया रोड शो

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पौढ़ी गढ़वाल के रांसी से कंडोलिया पार्क तक रोड शो किया। इस दौरान रोड शो में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने शो में बड़ी संख्या में आए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Cm dhami
पौड़ी रोड शो में सीएम धामी

कौन थे राइफलमैन जसवंत सिंह रावत

राइफलमैन जसवंत सिंह रावत (19 अगस्त 1941 – 17 नवंबर 1962) भारतीय थलसेना में गढ़वाल राइफल्स में सेवारत सैनिक थे। जिन्हें 1962 के भारत-चीन युद्ध में अरुणाचल प्रदेश में नूरानांग की लड़ाई के दौरान उनके कार्यों के परिणामस्वरूप मरणोपरान्त प्रतिष्ठित महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें