Big NewsDehradun News

उत्तराखंड के इस IFS अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, महिलाकर्मी ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सीनियर आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर थाना राजपुर में केस दर्ज हो गया है। बता दें पिछले दिनों सुशांत पटनायक पर महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. जिसके बाद से ही ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच हुआ था।

IFS अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

मामले में जहां एक तरफ देहरादून जिलाधिकारी के स्तर पर इसकी जांच शुरू की गई तो वहीं अब युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भी इस मामले में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पहले ही शासन ने देहरादून की जिला स्तरीय कमेटी को जांच के लिए पत्र लिख दिया था।उधर युवती ने पुलिस को भी तहरीर दी थी. ऐसे में खबर है कि पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद प्रकरण पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में अब पुलिस भी मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच को आगे बढ़ाएगी।

ये है पूरा मामला

हाल ही में महिला कर्मचारी ने आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था।पूरा मामला सामने आने के बाद शासन ने सुशांत पटनायक को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हटा दिया था और उन्हें वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक हाफ के कार्यालय में अटैच किया गया था।इस प्रकरण में एक तरफ पहले ही जिला स्तरीय कमेटी सीडीओ देहरादून की अध्यक्षता में जांच कर रही है, तो वहीं अब पुलिस भी प्रकरण पर अपने स्तर से जांच करने वाली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें