Haridwar NewsBig News

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : अमीन-अनुसेवक को किया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार जनपद में तैनात संग्रह अमीन और अनुसेवक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। देहरादून से गई विजिलेंस की टीम ने लक्सर तहसील के एक अमीन और उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए बालवाली तिराहे से रंग हाथो गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने विजिलेंस टीम के शिकायती टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कार्रवाई थी।

अमीन-अनुसेवक को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपने नाम के टेंपो ट्रेवलर व अपनी पत्नी के नाम से मिनी बस को करीब चार साल पहले किसी को बेच दिया था। लेकिन दोनों वाहनों के बेचने संबंधी कागजात गलती से आग में जलने के कारण नष्ट हो गए। जिसके कारण वाहन किसको बेचा गया है उसे इसकी जानकारी नहीं थी।

आरोपियों से पूछताछ जारी

वहीं दोनों वाहनों की वसूली के संबंध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल द्वारा उससे रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत शिकायकर्ता ने विजिलेंस की टीम से की। कार्यवाही करते हुए देहरादून से गई टीम ने बालावाली तिराहे से संग्रह अमीन रवि पाल व उसके अनुसेवक पदम प्रकाश को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर किया है। दोनों आरोपियों से पूछतछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें