Entertainment

Vijay Thalapathy In Politics: फिल्मों के बाद राजनीति में धमाल मचाएंगे विजय, पार्टी के नाम का ऐलान

Vijay Thalapathy In Politics: साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति फिल्मों के बाद अब राजनीति की फील्ड में भी में भी अपना दम दिखाएंगे। शुक्रवार को अभिनेता ने ऐलान किया की वो राजनीती में एंट्री कर रहे है। ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भी रिवील किया है। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर भी कहा है।

राजनीति में एंट्री लेंगे विजय थलापति

अपनी बेहतरीन मूवीज के चलते उन्होंने फैंस को काफी एंटरटेन किया। ऐसे में कलाकार विजय थलापति राजनीति में एंट्री कर रहे है। ऐसे में आज विजय थलापति ने माइक्रो ब्लॉगिग साइट एक्स(ट्वीटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी पोलिटिकल पार्टी ‘तमिलागा वेट्री कजम’ की घोषणा भी कर दी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक विजय थलापति ने अपने बयान में कहा की वो अपकमिंग लोक सभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

विजय थलापति वर्कफ़्रंट

इसके साथ कोई अन्य पार्टी को सपोर्ट भी नहीं करेंगे। ये फैसला अभिनेता ने सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए है। बता दें की आखिरी बार अभिनेता फिल्म लियो में नज़र आए थे। फिल्म को दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया था। अभिनेता जल्द ही फिल्म गॉट में अभिनय करते दिखाई दनेगे। इस फिल्म में वो लीड रोल में नज़र आएंगे।

इन सितारों की भी राजनीतिक पार्टियां

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इससे पहले भी कलाकार राजनीती में एंट्री ले चुके है। विजय थलापति के अलावा रजनीकांत, कमल हासन, पवन कल्याण जैसे कई सुपरस्टार राजनीती में जाने माने नाम है। इसके अलावा एनटी रामाराव, जयललिता, विजयकांत आदि कलाकार भी पॉलिटिक्स में अपना लोहा मनवा चुके हैं। जहां जयललिता तमिलनाडु और एनटी रामाराव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहें है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें