National

ज्ञानवापी में पूजा-पाठ का विरोध, मुसलमानों को दुकान बंद रखने की अपील

ज्ञानवापी के तहखाने में जिला कोर्ट के आदेश के बाद पूजा-पाठ शुरु हो चुकी है। वाराणसी जिला अदालत के इस फैसले का अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी ने विरोध शुरु कर दिया है। पहले अंजुमन कमेटी ने पूजा-पाठ के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और अब जुम्मे के दिन मुसलमानों से अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताने की अपील की है।

मस्जिद कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी कर वाराणसी के मुसमानों से अपील की है कि वो ज्ञानवापी परिसर में पूजा-पाठ की अनुमति देने के विरोध स्वरुप अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखें। कमेटी ने जिलाकोर्ट के आदेश को प्रशासन द्वारा तुरंत लागू करने पर भी सवाल उठाए हैं। हलांकि, अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। कमेटी ने कहा कि जुम्मे की नमाज को अपनी नियत जगह पर पढ़े और बेवजह नमाज के लिए भीड़ ना लगाएं।

पत्र में लिखी यह बातें

दो फरवरी 2024 जुम्मे पर अमन के साथ कारोबार और दुकानों को बंद रखा जाएगा। नमाजे जुमा से नमाजे अस्त्र तक दुआओं और इस्तिगफार में मसरूफ रहा जाए। मुसलमानाने हिंद से भी गुजारिश की जाती है कि अपने-अपने शहरों और इलाकों में खुसूसू दुआओं का एहसास करें।

बंदी के सिलसिले में सभी को यह हिदायत की जाती है कि पूरे तौर पर अमनों अमान को बरकरार रखा जाए। बिना वजह कहीं आने-जाने से परहेज किया जाए।

तमाम लोगों को यह भी हिदायत की जाती है कि नमाजे जुमा अदा करने का जहां भी जिसका ममलू रहा हो वहीं पर नमाज अदा करें।

खवातीन घरों में रहकर दुआ और इस्तिफगार का एहतेमाम करें।

शादी ब्याह और दीगर तक्रीबात को सादगी के साथ मुनअकीद किया जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें