Entertainment

The Crew: ‘द क्रू’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, करीना-तब्बू और कृति की फिल्म इस दिन देगी दस्तक

The Crew: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जल्द ही एक साथ बड़े पर्दें पर नज़र आएंगी। फिल्म ‘द क्रू’ में तीनों अभिनय करती दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए फैंस की काफी उत्साहित है। ऐसे में राजेश कृष्णन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है। ‘द क्रू’ 29 मार्च को रिलीज होगी।

करीना कपूर ने रिलीज डेट का किया ऐलान

मेकर्स ने ‘द क्रू’ की रिलीज डेट के साथ फिल्म का फर्स्ट वीडियो लुक भी शेयर किया है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की पहली झलक शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा “कमर कस लीजिए, पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए। ‘द क्रू’ इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

The Crew की कहानी

फिल्म के टीज़र में तीनों अभिनेत्रियों की झलक दिखाई गई है। लेकिन उनका लुक रिवील नहीं हुआ है। तब्बू, करीना कपूर और कृति एयर होस्टेस की ड्रेस में जाती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी फिल्म में अभिनय करते नज़र आएंगे। कपिल शर्मा का फिल्म में कैमियो रोल है। फिल्म तीन महिलाओं की कहानी को दिखाती है। जिसमें एयरलाइन इंडस्ट्री के स्ट्रगल को दिखाया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें