Entertainment

टीवी पर वापस आ रही है रामानंद सागर की ‘रामायण’, जानें कब और कहां देखें शो

‘रामायण’ पर अब तक काफी टेलीविज़न शोज बने हैं। लेकिन रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ भारत के लोगों के दिलों में बसी है। इस शो के कलाकार अरुण गोविल (Arun Govil), दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को लोग आज भी भगवन राम और माँ सीता जैसा सम्मान देते है। पौराणिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ की यादें ताजा करने के लिए इसे कोरोना काल के दौरान भी प्रसारित किया था। ऐसे में अब ये शो एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है।

टीवी पर टेलीकास्ट होगी ‘रामायण’

रामायण साल 1987 में शुरू हुआ था। उस समय कुछ ही टाइम में ये शो फेमस हो गया। रामानंद सागर की ‘रामायण’ लोगों के दिलों में छा गई। ऐसे में इस शो के फंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर ‘रामायण’ टेलीविजन पर प्रसारित की जाएगी। ऐसे ंवें चलिए जानते है की दर्शक इसे किस प्लेटफार्म पर देख सकते है।

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर दूरदर्शन के हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें उन्होंने बताया की ‘रामायण’ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “‘धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा…एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द देखिए #DDNational पर।”

फैंस ने कर दी ये डिमांड

इस पोस्ट पर यूज़र्स अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। इस पोस्ट पर लोग ‘जय श्रीराम’ कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूज़र्स ने बाकी पौराणिक टीवी शो जैसे श्रीकृष्ण को भी शुरू करने की डिमांड की है। फैंस अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान राम और माता सीता के किरदार में एक बार फिर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें