Big NewsDehradun News

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- सैनिक व पूर्व सैनिकों की हुई अनदेखी

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने गुरूवार को एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के साथ मिलकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें सभी ने मिलकर भाजपा सरकार पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

बीजेपी सरकार ने की सैनिक व पूर्व सैनिकों की अनदेखी

पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से सैनिकों और पूर्व सैनिकों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के पेंशन के साथ छल किया है। उनके परिवारों को आर्थिक हानि पहुंचाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई जो की नुकसान दायक है। इसे पूर्व सैनिक स्वीकार नहीं करते।

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा ने कहा की अग्निवर का मुद्दा कांग्रेस लगातार उठाती आई है। उन्होंने कहा की इस अग्नेवीर योजना के चलते युवाओं का भविष्य खराब किया जा रहा है जिसके खिलाफ आने वाली 4 तारीख को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष प्रदेश स्तर पर प्रेस वार्ता कर चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने बताया की युवाओं के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है उसके खिलाफ जल्द ही उन्होंने प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाने वाला है। जिसमे एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें