Big NewsUttarakhand

अपने बयान के लिए श्वेता माहरा ने मांगी माफी, जानें क्या कहा

उत्तराखंड की मशहूर लोक कलाकार श्वेता माहरा का बीते दिनों भू-कानून को लेकर एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस बयान के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था। जिसके बाद श्वेता माहरा ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है।

अपने बयान के लिए श्वेता माहरा ने मांगी माफी

श्वेता माहरा ने बीते दिनों भू-कानून को लेकर दिए अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि राज्य आंदोलनकारी जिन्होंने भूमि कानून के लिए लड़ाई लड़ी है। उनके प्रति मेरा बहुत सम्मान है और चूंकि मुझे पता है कि उन लोगों की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है। अतः मैं माफी मांगती हूं।

गालियां देने वालों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन

श्वेता माहरा ने कहा है कि उन्होंने नल्ला बेरोजगार शब्द उनके लिए जो भी मुझे परेशान या धमकी दे रहे थे या सभी सभी लड़कों के पोस्ट मैं जा कर मां बहन की गालियां दे रहे थे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा जिन्होनें भी बदनाम किया है।

SHWETA MAHARA

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें