Entertainment

Heeramandi Teaser Out: संजय लीला भंसाली की सीरीज का टीजर हुआ रिलीज़, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर देगी दस्तक

Heeramandi Teaser Out: बॉलीवुड के डायरेक्टर संजय लील भंसाली आज कल ख़बरों में बने हुए है। उनके द्वारा डायरेक्ट की गई वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। संजय लीला भंसाली के फैंस इस सीरीज का काफी लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स ने सीरीज का टीज़र जारी कर कर दिया है।

हीरामंडी का टीजर हुआ रिलीज

हीरामंडी: द डायमंड बाजार पहली सीरीज है जो संजय लीला भंलासी डायरेक्ट कर रहे है। सीरीज के टीजर में मुख्य कास्ट का लुक दिखाया गया है। सीरीज में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा समेत कई एक्ट्रेस का लुक रिवील किया गया है। सीरीज को ड्रामेटिक और बड़े स्केल पर बनाया गया है। जिसके लिए संजय लीला भंसाली जाने जाते है।

फैंस कर रहें सीरीज का इंतजार

देवदास, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में देने के बाद दर्शकों की उम्मीदें संजय लीला बंसाली की इस वेब सीरीज से काफी बढ़ गई है। टीज़र में मुख्य कलाकार के बिना कुछ बोलें अपने लुक से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि इस सीरीज की रिलीज़ डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें