Dehradun NewsBig News

महेंद्र भट्ट के भू-कानून मसले पर दिए बयान पर हुआ बवाल, आंदोलनकारियों ने दी बहस के लिए चुनौती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा आंदोलनकारियों को माओवादी कहे जाने पर मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने कड़ी निंदा की है। समिति ने प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है।

भू-कानून मसले पर दिए बयान पर हुआ बवाल

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मूल निवास और भू कानून के लिए लड़ रहे लाखों मूल निवासियों का अपमान किया है। राज्य आंदोलन के दौरान भी इनकी ही पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता ने यहां की जनता को अलगाववादी कहा था।

सरकार की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

मोहित डिमरी ने कहा भाजपा का चरित्र ऐसा ही है, जो भी अपने अधिकार के लिए लड़ता है उसे वह उग्रवादी, माओवादी और अलगाववादी कहना शुरू कर देते हैं। आज राष्ट्रीय पार्टियों की जन विरोधी नीतियों के कारण उत्तराखंड की जमीनों पर बाहरी माफिया का कब्जा हो रहा है। सभी संसाधनों को बाहरी लोग लूट रहे हैं।

आंदोलनकारियों ने दी बहस के लिए चुनौती

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बहस के लिए चुनौती देते हुए कहा कि चार फरवरी को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में कार्यक्रम रखा गया है। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। उनके अंदर साहस है तो वह ऋषिकेश पहुंचकर जनता को बताए कि उन्होंने माओवादी क्यों कहा।

मीडिया से बातचीत में भट्ट ने दिया था बयान

मूल निवास भू कानून को लेकर उनकी क्या सोच है, वह जनता को सार्वजनिक मंच पर बताएं। बता दें बीते दिनों पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक चैनल से बातचीत के दौरान भू-कानून के लिए सड़कों पर उतरने वाले युवाओं को वामपंथी बताया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें