Big NewsDehradun News

IAS राधा रतूड़ी ने किया मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण, डॉ एसएस संधू ने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी ने बुधवार धाम मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान निवर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू ने राधा रतूड़ी को शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद आईएएस राधा रतूड़ी ने अपनी प्राथमिकता गिनाई।

IAS राधा रतूड़ी ने किया मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण

बता दें आज डॉ. एसएस संधू मुख्य सचिव के पद से रिटायर्ड हो गए हैं। बता दें उत्तराखंड के राज्य गठन के बाद पहली बार महिला अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद आईएएस राधा रतूड़ी ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि इस समय सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में यूसीसी को लागू करना है। हमारा पूरा फोकस उस पर रहेगा।

कौन हैं IAS राधा रतूड़ी

नई मुख्य सचिव बनने वाली राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही उनके पास मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें