Dehradun NewsHighlight

डॉ. एसएस संधू का कार्यकाल हुआ खत्म, CM ने मुलाकात कर दी उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई

डॉ. एसएस संधू आज मुख्य सचिव के पद से रिटायर्ड हो गए हैं। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. एसएस संधू ने मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

सीएम धामी ने की डॉ. एसएस संधू से मुलाकात

सीएम धामी ने बुधवार को मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने पर डॉ. एसएस संधू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संधू को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी और राज्य सरकार के कामकाज में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

IAS राधा रतूड़ी को मिली मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

डॉ एसएस संधू के कार्यकाल खत्म होने के बाद धामी सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को नया मुख्य सचिव बनाया है। बता दें उत्तराखंड के राज्य गठन के बाद पहली बार महिला अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले राधा रतूड़ी प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही उनके पास मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें