UttarakhandHighlight

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश, आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तराखंड को बनाया जाए नंबर वन

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ उन्होंने आयुष्मान योजना के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया।

शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने बहुत जरूरी हैं। अभी यदि आधी आबादी के आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं तो यह उस आधी आबादी के साथ अन्याय है जिनके कार्ड अभी नहीं बने हैं और जो जरूरत पड़ने पर योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

राशन कार्ड के अलावा दूसरे विकल्पों पर भी करें फोकस

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्ड में राशन कार्ड के अलावा दूसरे विकल्पों पर फोकस करें ताकि कैबिनेट में इस दिक्कत का समाधान कराया जा सके। इसके साथ ही बेहतर क्रियान्वयन के लिए लद्दाख और जम्मू कश्मीर में दी गई व्यवस्थाओं को भी देखने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से वार्ता कर आयुष्मान कार्ड बनाने में राशन कार्ड से इतर विकल्प पर भी मंत्रणा की।

आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था पर करें होमवर्क

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर की नकल से आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था पर होमवर्क करें ताकि उसे कैबिनेट में लाकर समुचित व्यवस्थाएं सुचारू की जा सकें। बैठक में मौजूद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लाभार्थियों के नए राशन कार्ड बने हैं उनका डाटा पोर्टल पर शो नहीं हो रहा है।

प्रत्येक नागरिक को दी जाए आयुष्मान की निशुल्क सुविधा

इस वजह से राशन कार्ड होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। रियल टाइम पर डाटा शो होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा बुजुर्ग लाभार्थियों का हाल पूछने व उन्हें घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने व फ्री पैथोलॉजी सुविधा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें