National

ट्रक में बंधी 50 गायों का हो जाता कत्ल अगर पुलिस नहीं पकड़ती समय पर, टोल तोड़कर भाग रहे थे गोतस्कर

महाराष्ट्र के नागपुर में टोल नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहो गोतस्करों को पुलिस ने सबक सिखाया है। पुलिस ने इस दौरान ट्रक में भरकर कत्ल करने के लिए ले जाई जा रही 50 गायों को भी बरामद किया गया है और उनकी जान बचाई है।

पुलिस ने 50 गायों से भरा ट्रक पकड़ा

दरअसल, बड़े पैमाने पर सामने आ रहीं गोतस्करी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। नागपुर के समृद्धि मार्ग पर पुलिस को बड़ी सफवता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 गायों से भरे ट्रक को बरामद किया है। इन गायों को कत्ल करने के लिए ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। पुलिस को शक हुआ तो उसने सायरन बजाते हुए उसका पीछा करना शुरु किया। गोतस्करों को जब भनक लगी कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो उन्होनें ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन पुलिस भी आखिर उनका पीछा करती रही और ट्रक को तीन तरफ से घेरने की रणनीति बनाई।

गोतस्कर ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब

इसके बाद गोतस्कर ने समृद्धि महामार्ग का पहला टोल नाका तोड़ते हुए आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और ट्रक की तलाशी लेना शुरु किया। ट्रक पूरी तरह से पीछे से ढक हुआ था। जब ट्रक के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो उसमें लगभग 50 गाय बंधी हुई थीं। ट्रक समृद्धि मार्ग पर नागपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने ट्रक तो पकड़ लिया लेकिन गोतस्कर ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।

नागपुर के पार्डी में पकड़ी 30 गाय

वहीं दूसरा मामला नागपुर के पार्डी परिसर का है, जहां गोवंश से भरा ट्रक कत्ल खाने की तरफ आ रहा था। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया और जब छानबीन की गई तो उसमें लगभग 30 गोवंश पाए गए। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ट्रक में गोवंश तस्करी की जा रही है और बड़े पैमाने पर गोवंश को कत्लखाने भेजा जा रहा है।

फिर पुलिस ने सूचना के आधार पर जबलपुर हैदराबाद हाईवे आउटर रिंग रोड पर जाल बिछाया। ट्रक की तलाशी लीऔर 30 गोवंश को पकड़ा। इन्हें बड़ी निर्दयता के साथ ट्रक में ठूंसा गया था। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें